bhartiyasevasansthan1997@gmail.com

+91 97991 03888

उदयपुर, 21 जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे सनातन के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में गोस्वामी समाज और संकट खंड परिवार ने मंगलवार को सीतामाता स्थित परिवेश में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया।

कार्यक्रम संयोजक नवीन शर्मा, पप्पू श्रीमाली व शिवशंकर ने बताया कि इस अवसर पर मर्यादा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पप्पू मोदी के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के साथ जुड़े राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों का इस अवसर पर स्वागत किया गया। उपस्थित संतों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण सहित भक्तों का आव्हान किया। पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

पाठ के बाद महाआरती व भजनों से श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद भगवान श्रीराम के जयकारों से साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया।